
दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
verifiedबदलती जलवायु से पड़ेगा दूग्ध उत्पादन पर असर, एक दिन की तेज गर्मी से घट
जलवायु परिवर्तन के चलते तेजी से बदलता मौसम दुग्ध उत्पादन के लिए भी चुनौतियां पैदा कर रहा है। बढ़ती गर्मी हो या जमा देने वाली सर्दी, दोनों की स्थिति में दुग्ध के उत्पादन पर असर पड़ता है। साइंस एडवांस में हाल ही में प्रकाशित एक शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि एक दिन भीषण गर्मी पड़ने पर गायों के दूध उत्पादन में 10 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं एक दिन की गर्मी का असर लगभग दस दिनों तक दुग्ध उत्पादन पर दिखाई दिया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हीट-स्ट्रेस की वजह से भारत सहित दुनिया के शीर्ष 10 दुग्ध उत्पादक देशों में प्रतिदिन दूध उत्पादन में चार फीसदी तक की कमी देखी जा सकती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि बेहतर दुग्ध उत्पादन के लिए बदलते मौसम को देखते हुए दुग्ध उत्पादकों को पशुओं को अत्यधिक सर्दी या गर्मी से बचाने के लिए उचित इंतजाम करने होंगे।