
दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
verifiedजलवायु परिवर्तन से धान की फसल में बढ़ी बीमारियां, एक डिग्री तापमान बढ़
जलवायु परिवर्तन के चलते एशिया में खास तौर पर भारत में धान की खेती पर काफी असर पड़ा है। साइंस डायरेक्ट में छपे एक शोध के मुताबिक तापमान में हर एक डिग्री सेल्सियस वृद्धि से धान की औसत उपज में 6 से 10 फीसदी तक गिरावट दर्ज की जाती है, वहीं फॉल्स स्मट, ब्लास्ट और शीथ ब्लाइट जैसी फंगल बीमारियों की घटनाओं में 18 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के लिए जल्द तैयारी नहीं की गई तो आने वाले समय में धान के उत्पादन में बड़ी गिरावट देखी जा सकती है।